ताज़ा ख़बरें

MADHUBANI:- धनतेरस पर 56 करोड़ से अधिक का कारोबार, जिलानी हिरो में 900 से ज्यादा बाईक की बिक्री

मधुबनी- 22 अक्टूबर। धनतेरस पर जिले में शनिवार को करीब 56 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है। सुबह से देर रात तक लोगों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी किया। बर्तन,इलेक्ट्रॉनिक व ज्वेलरी दुकानों पर अधिक भीड़ थी। दोपहर तक बाजार में बहुत कम भीड़ थी। परंतू शाम होते ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ बर्तन व इलेक्ट्रिानिक दुकानों पर थी। बर्तन दुकानों में बाल्टी,कुकर,चूल्हा,ग्लास,चम्मच, कटोरा, लोटा, थाली,स्टेनलेस स्टील के घरेलु उपयोग वाले बर्तनों की लोगों ने जमकर खरीददारी की। लोहापट्टी के बर्तन दुकानदार जगन्नाथ महतो ने बताया कि स्टेनलेस स्टील के बर्तन की अधिक डिमांड थी। धनतेरस के अवसर पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने लक्ष्मी,गणेश के साथ पूजा सामग्री की भी खरीददारी की।

1500 बाइक व 100 से ज्यादा ट्रैक्टर की हुई बिक्री-

मधुबनी जिले में धनतेरस के अवसर पर इस बार करीब 25 करोड़ से अधिक का वाहन कारोबार हुआ। जिले में करीब 1500 बाइक व सौ से ज्यादा ट्रैक्टर की बिक्री हुई। शहर के विशाल ऑटोमोबाइल के मालिक एस के मडल ने बताया कि स्वराज का ट्रैक्टर करीब 30 बिक्री हुई। टीवीएस की बाइक 200 से अधिक बिक्री हुई। मां दुर्गा ऑटोमोबाइल के सुनील यादव ने बताया कि 75 से अधिक सोनालिका ट्रैक्टर की बिक्री हुई।

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बांका गांव स्थित जिलानी हिरो के मालिक आरिफ जिलानी अम्बर ने बताया कि 957 बाइक की ब्रिकी हुई है। तथा छठ तक और बाईक की बिक्री की उम्मीद है। मधुबनी स्थित रंजीत ऑटोमोबाइल के अशोक झा ने बताया कि स्वराज के 40 ट्रैक्टर की ब्रिकी हुई है। किरण ऑटो के ए के झा ने बताया कि 35 रॉयलइंफिल्ड बाइक व सात टाटा की गाड़ी बिक्री हुई है। दयूती श्यामा के मनोज सिंह के अनुसार दस आइसर के ट्रैक्टर की बिक्री हुई है। अन्य वाहन एजेंसियों में करीब पांच सौ से अधिक बाइक व दर्जनभर कार की बिक्री हुई है।

26 करोड़ से अधिक का लोगों ने खरीदा सोना व चांदी—

सर्राफा मंडियों में धनतेरस पर करीब 25 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है। सोने-चांदी के सिक्के के अलावा कई तरह के आभूषण लोगों ने खरीदे। शहर के स्वर्ण व्यवसायी चाणक्या कुमार ने बताया कि धनतेरस पर सोना व चांदी के सिक्के व गहने खरीदने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। इसबार एक अनुमान के अनुसार एक सौ किलो चांदी एवं एक किलो सोना का सिक्का जिले में विभिन्न ज्वेलरी द्वारा तैयार की थी। वहीं धनतेरस पर जिले में इलेक्ट्रॉनिक एवं बर्तन दुकानों में एक अनुमान के अनुसार करीब पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। मोबाइल,टैबलेट, लैपटॉप,एलईडी टीवी,वाशिंग मशीन व फ्रिज की सबसे अधिक बिक्री हुई। इस बार स्मार्ट टीवी एवं ब्रांडेड कंपनी के आलमीरा भी लोगों ने खूब खरीद किया। शहर के बाटा चोक रोड स्थित चन्द्र इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक ने बताया कि वैसे तो फ्रिज,एलईडी टीवी सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री हुई है। परंतू इसबार स्मार्ट टीवी लोगों ने अधिक पंसद किया। स्मार्ट टीवी बाजार में 13,500 से लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button