
MADHUBANI:- दो विदेशी महिला सहित 3 गिरफ्तार
मधुबनी-17 मार्च। जिले के फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के अंधरामठ थाना पुलिस ने दो विदेशी महिला को हिरासत में लिया। अंधरामठ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो विदेशी महिला उनके थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है,जो नेपाल जाने की फिराक में है। उन्होंने तुरंत एसएसबी को सतर्क किया और उसकी तलाश में लग गए।

थाना क्षेत्र के दुधैला से सुब्बाटोल जाने वाली सड़क पर दूधैला गांव के समीप पुलिस को आते देख वह गाड़ी में ब्रेक लगा के सब भागने का प्रयास करने लगे। जिसको पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों विदेशी महिला सहित चालक को गिरफ्तार किया गया। तथा उसे थाना पर लाया गया। उसके साथ से दो पासपोर्ट,बड़ा सेट मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस ने गाड़ी सहित चालक धरहारा गांव निवासी विजय ठाकुर को भी गिरफ्तार किया है। तीनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पासपोर्ट के अनुसार महिला की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी वोजारोवा दिलदोराखुन एवं सालिरोवा वरचोनोय के रूप में की गई है। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पासपोर्ट एवं मोबाइल की जांच की जा रही है।



