
MADHUBANI:- देवकुमार यादव का पैक्स अध्यक्ष से को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष तक का सफर
मधुबनी- 15 अप्रैल। लदनियां प्रखंड क्षेत्र के सिधपकला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष देवकुमार यादव ने दी रोहिका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. के जिला उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर परचम लहराया है। वे दी रोहिका सेंट्रल बैंक के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम बहादुर यादव को 13 मतों के अंतर पराजित कर जिला उपाध्यक्ष चुनाव जीत लिया। देवकुमार यादव लदनियां प्रखंड के सिधपकला अंतर्गत कचही गांव का रहने वाला है। इन्होंने सिधपकला पंचायत से लगातार दूसरी बार पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव जीता है। वे वर्ष 2018 में हुए दी रोहिका सेंट्रल बैंक मधुबनी के चुनाव में अध्यक्ष निदेशक मंडल के सदस्य चुने गये। देवकुमार यादव के जिला उपाध्यक्ष चुना जीतने पर आमलोगों में खुशी व्याप्त है। इन्होंने जीत का श्रेय को-ऑपरेटिव मतदाता एवं अपने शुभेक्षुकों को देते हैं। जिन्होंने चुनाव में सहयोग किया।



