
बिहार
MADHUBANI:- दुष्कर्म के आरोप में यूनुस अंसारी को 10 साल की कैद
मधुबनी- 21 दिसंबर। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में यूनुस अंसारी को मधुबनी कोर्ट ने 10 वर्षों की सजा सुनाया। तथा दस हजार का जुर्माना भी लगाया है। अगर जुर्माना की रकम नहीं देते है, तो तीन महीना अतिरिक्त सजा होगी। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान पोक्सो मामलों के स्पेशल जज एडीजे गौरव आनंद ने सजा सूनाया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक शशि भूषण यादव ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। न्यायालय से सजा मिलने के बाद स्पेशल पीपी ने बताया कि यूनुस अंसारी बाबूबरही थाना क्षेत्र के तिरहुता गांव निवासी है। वे 29 जून 2018 की रात बाबूबरही थाना क्षेत्र के ही एक गांव के घर में घुसकर एक बच्ची के साथ दरिंदगी वारदात को अंजाम दिया था।



