
MADHUBANI:- दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर
मधुबनी- 10 फरवरी। फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच 57 खोपा चोक पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों का ठोकर मार दिया। जिसमें दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हो गए हैं। दुर्घटना में मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक में एक महिला एवं एक पुरुष है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक दरभंगा से ओर पुर्णिया की ओर जा रहे थे। उसी दौरान एनएच 57 खोपा चोक पर सड़क पार कर रहे तीन व्यक्ति को ठोकर दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से थाना पुलिस ने गंभीर रूप जख्मी व्यक्ति का इलाज नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहोशी की हालत में दो व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति हुई है और एक व्यक्ति जख्मी हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।



