
बिहार
MADHUBANI:- दिलचस्प फुटबाल मैच में हार जीत का टॉस से हुआ फैसला, सतलाखा विजयी
मधुबनी- 18 अगस्त। रहिका प्रखंड क्षेत्र स्थित सतलाखा महंत के स्थान खेल मैदान में कमलाबारी और सतलाखा के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिस मैच का आयोजन ग्रामीणों के द्वारा किया गया। फुटबॉल मैच 45 मिनट का खेला गया। जिसमें कोई भी टीम नहीं जीत दर्ज पाई। जिसके बाद टॉस हुआ, जिसमें सतलाखा की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं विजेता टीम को डॉ प्रभात दास फाउंडेशन की तरफ से कप प्रदान किया गया। उप विजेता टीम को भी कप प्रदान किया गया। रेफरी के रूप मे सत्य नारायण झा भाग लिया।



