बिहार

MADHUBANI:- दिनदहाड़े बैंक कर्मी से लूट,1 गिरफ्तार, कलुआही थाना क्षेत्र की घटना

मधुबनी- 18 मार्च। जिला के कलुआही थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने बाइक पर सवार दो बैंक कर्मीयो का पीछा करके चाकू के बल पर लूट लिया।

बताते चलें कि यह मामला उस समय का है जब बैंक कर्मी बैंक में होली की छुट्टी होने की वजह से अपने घर दरभंगा के लिए निकले थे। जयनगर से दरभंगा की ओर जा रहे थे,उसी दौरान एनएच 105 पर धनंजय पेट्रोल पंप के समीप पीछे की ओर से दो चक्का बाइक पर सवार अपराधियों ने पीछा किया और चाकू के बल पर इन लोगों से लूटपाट को अंजाम दे दिया।


वही बैंक कर्मी विवेक मिश्रा ने बताया कि यह दोनों अपराधी जयनगर से ही पीछा करते हुए आ रहा था लेकिन हम लोगों ने इतना ध्यान नहीं दिया कि वे लोग हम लोगों का पीछा कर रहा है जब इसने सुनसान जगह देखा तो दोनों अपराधियों ने बाइक तेज कर हमलोग के बाइक के आगे लेकर आया और चाकू की नोक पर बैग लेकर भागने लगा।

जिसके बाद हमलोगो ने बाइक को पेट्रोल पंप के अंदर ले गया। उसके बाद भी वो अपराधी वहा से जयनगर की ओर जाने लगे लेकिन वो लोगो फिर लूट की नियत से वापस आ कर एक दुकान में छिप गया और यह देखने लगा कि हम लोग कब उस पेट्रोल पंप से बाहर निकल रहे हैं। इसी दौरान हम लोगों ने नजदीकी थाना कलुआही को सूचित किया सूचना पाते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छिपे हुए दोनों अपराधियों को दबोचने के लिए आगे बढ़े तो इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को आते देख वहां से भागने लगा जिसके बाद एक अपराधी जंगल में फँस जाने की वजह से वहीं गिर पड़ा दूसरा वहां से भागने में सफल रहा। वही कलुआही थाना एक अपराधी को पकड़कर थाने में ले आए।

पकड़े गए अपराधी का बांए पायर के जांघ का हड्डी टूट गया है। जिसे कय घंटों तक बिना इलाज कराएं थाना परिसर में एक गारि में बैठाकर रखा गया है और वे दर्द से कराहता रहा। आगे की कार्रवाई भी पुलिस के द्वारा देर रात तक नहीं की जा रही थी। लगता है अब कल सुबह हि मामला दर्ज किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button