बिहार

MADHUBANI:- दिनदहाड़े अपराधियों ने कांग्रेसी नेता के पुत्र पर की फायरिंग, 4 जख्मी, 5 गिरफ्तार

मधुबनी- 16 मई। जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर गांव में कांग्रेस किसान सभा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार के पुत्र सहित चार लोगों को अपराधियों ने मारी गोली मारकर गंभीर जख्मी कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब ये चारो आम के बगीचे से वापस लौट रहे थे कि उसी क्रम में अपराधियों ने घेरकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जब तक यह लोग कुछ समझ पाते या भाग पाते, तब तक अपराधियों ने घेरकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसमें कांग्रेस नेता हिमांशु कुमार के पुत्र 25 वर्षीय कल्याण कुमार और उनके साथी को गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े, जिसे देखकर अपराधी वहां से फरार होने लगे। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पहुंचे। तथा इस गोलीकांड में हुए सभी घायलों को इलाज के लिए मधुबनी के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चारों गंभीर जख्मी युवक का इलाज हेरिटेज अस्पताल मधुबनी में चल रहा है।

मालूम हो कि जख्मी कल्याण कुमार के पिता हिमांशु कुमार ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई है। हम प्रदेश किसान सभा के अध्यक्ष होने को लेकर कई बार धान अधिप्राप्ति को लेकर हमने सवाल उठाया। इसको लेकर वहां के चंदन ठाकुर जो कि पैक्स अध्यक्ष है। उन्होंने कई बार हमसे गाली गलौज भी किया था। आज मौका पाकर आम के बगीचे से आ रहे हैं बच्चों को घेर कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इधर पुलिस कप्तान सुशील कुमार के निर्देश पर करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस छापेमारी में जुट गयी। छापेमारी के दौरान पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। बहरहाल पुलिस की छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button