बिहार

MADHUBANI:- दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति गिरफ्तार

मधुबनी- 23 जनवरी। हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव में दहेज के खातिर एक नवविवाहित महिला को ससुराल वालों के द्वारा हत्या कर शव को जला देने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने मृतिका के पति ललित पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतिका की पहचान सिसौनी गांव निवासी दसई पासवान के पुत्र ललित पासवान की करीब 22 वर्षीय पत्नी इंदू कुमारी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति दहेज के खातिर पहली पत्नी को छोड़ कर यह दूसरा शादी किया था। इस संबंध में मृतिका के चचेरा भाई अजय कुमार पासवान के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतिका बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी स्व कपलेश्वर पासवान की पुत्री है। मृतिका के माता पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है। प्राथमिकी में आरोप है कि मृतिका इंदू कुमारी का ननिहाल बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिरियापुर गांव में है। इसी गांव के हिमांशू ठाकुर के यहां घर का काम करती थी। जिसे हिमांशू ठाकुर के कहने पर ही दो वर्ष पूर्व उनकी शादी सिसौनी गांव निवासी ललित पासवान से कर दिया गया। लेकिन शादी के बाद से ही हिमांशू ठाकुर लड़के वाले को दहेज देने का दवाब बनाने लगा। इधर सोमवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि हिमांशू ठाकुर के कहने पर मृतिका के पति ललित पासवान, राजू पासवान, जागेश्वर पासवान, अमलेंदु पासवान, गगनदेव पासवान, मनोज पासवान समेत अन्य लोगों ने मिलकर विवाहिता इंदू कुमारी को हत्या कर दी है और साक्ष्य को छुपाने के लिए गांव से सटे गुलिया तालाब के भिंडा पर रातोरात जला दिया गया है। फिर आनन फानन में जब परिजन पहुंचे तो देखा कि मृतिका के ससुराल वाले सभी घर से फरार थे। इधर दहेज के खातिर हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। इस बाबत हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button