
MADHUBANI:- थाना परिसर में सीसीटीवी सर्विलांस का निरीक्षण कर संतुष्ट हुए प्रधान सचिव
मधुबनी-15 जून। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति थाना में लगे सीसीटीवी सर्विलांस का सूचना प्रौधोगिकी विभाग पटना के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यालय एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,टाटा एडवांस सिस्टम एवं बेल्ट्रोंन कंपनी के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति थाना में पटना से आए अधिकारी निरीक्षण करने थाना परिसर में पहुंचे। तथा सीसीटीवी का निरीक्षण करने के बाद सूचना प्रौधोगिकी विभाग पटना के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने सीसीटीवी कार्य से संतुष्ट हुए। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि थाना मे सीसीटीवी सर्विलांस पूरी तरह काम कर रहा है। पटना से आए पदाधिकारी को बीते डेढ़ वर्ष का रिकार्ड दिखाया गया। तथा वे सीसीटीवी सर्विलांस से संतुष्टी दिखाई दिए। उन्होंने कई निर्देश भी दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना परिसर में 24 घंटों सीसीटीवी कैमरा ऑन रहता है। तथा थाना की हर गतिविधि रिकार्ड होती है। मौक सहायक अवर निरीक्षक हरिद्वार राम,सहायक अवर निरीक्षक उमेश चोधरी एवं कम्यूटर व सीसीटीवी आपरेटर मौजुद थे।



