बिहार

MADHUBANI:- ट्यूशन पढ़ा कर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

मधुबनी-30 मार्च। ट्यूशन पढा कर घर लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। मामला, मधुबनी जिले के अरेर थाना के लोहा-कपसिया के कोसी नहर पुल के समीप हुआ है। अपराधियों ने शिक्षक पर छह राउंड गोली मारी है। जिसमें तीन गोली शिक्षक को लगी। जिससे शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। शिक्षक बासोपट्टी थाना के इजोत गांव के राम आशीष ठाकुर का पुत्र 33 वर्षीय सरोज कुमार ठाकुर था। शिक्षक के पैर, कमर व सीने में गोली मारी गयी है। घटना बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मधुबनी के रीजनल सेकेंड्री इंग्लिश स्कूल में कार्यरत था और लोहा-कपसिया बच्चों को ट्यूशन देने के लिए रोज जाता था। बीती रात जब ट्यूशन कर मधुबनी लौट रहा था। तब अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लौटते समय शिक्षक अपने परिजनों से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मारी। शिक्षक के चीख पर परिजन अनहोनी की आशंका पर नहर के पास पहुँचे। जहां शिक्षक पड़ा हुआ था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस देर रात से ही घटना की जांच में जुट गई है। मौके से खोखा बरामद कर अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए रेड कर रही है। उधर, गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। नगर थाना के सामने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जिसे पुलिस ने समझा कर शांत कराया। बासोपट्टी में भी सड़क जाम की तैयारी चल रही थी। रामनवमी को देखते हुए सड़क जाम को लोगों ने टाल दिया। डामू पंचायत के मुखिया ने एसपी से बात की। एसपी ने घटना में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किये जाने की जानकारी दी। घटना को लेकर मृतक के गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग पुलिस के लचर रवैये पर नाखुश नजर आ रहे है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button