
MADHUBANI:- झारखंड निवासी jio कंपनी के कर्मी का गोकुल राज होटल में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जूटी पुलिस
मधुबनी- 13 सितंबर। नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित गोकुल राज होटल में जिओ कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट के कर्मी का शव फंदे से लटका मिला है। शव मिलने से होटल में हरकंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिला जानकारी के अनुसार झारखंड निवासी अनूप कुमार जिओ कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट के दो अन्य कर्मी के साथ 12 सितंबर को कंपनी के काम से मधुबनी आए थे। इसी बीच रात्रि को तीनों कर्मी मधुबनी के गोकुल राज होटल में दो कमरे लेकर ठहरे हुए थे। इसी बीच बीती रात्रि को लगभग 9 से 10 बजे के बीच इंडिया-श्रीलंका का मैच देखते समय अनूप कुमार ने अपने अन्य दो साथियों को बाथरूम जाने को बोल कर दूसरे कमरे में चले गए। तथा इसके बाद अनूप कुमार अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके कहा कि मैं फांसी लगा रहा हूं। वहीं घटना की सूचना जिओ कंपनी के बड़े पदाधिकारी को फोन किया गया। जिओ के पदाधिकारी ने अनूप कुमार के साथ मधुबनी आए दो अन्य साथियों को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी ली। अन्य दोनों साथियों ने बताया कि अनूप बाथरूम करने को बोलकर हम लोगों के कमरे से दूसरे कमरे में चले गए थे। जिसके बाद हम लोगों ने उक्त कमरे का दरवाजा खटखटानाया, तो दरवाजा नहीं खोलने पर होटल के कर्मियों के सहयोग से होटल का दरवाजा को तोड़ा गया। जिसके बाद देखा कि अनूप कुमार का शव फंदे से लटक रहा है। जिसके बाद उसे फंदे से उतार कर होटल के कर्मियों के सहयोग से हॉट अस्पताल ले गए। परंतू डॉक्टरों ने अनूप कुमार को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। नगर थाना पुलिस हार्ट अस्पताल पहुंचकर मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। नगर थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है। मृतक के दो छोटी-छोटी लड़की है। सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल मधुबनी पहुंच गए। मृतक को देखकर रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। इस संबंध में सदर अस्पताल मधुबनी परिसर में उपस्थित जिओ कंपनी के मैनेजर ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इधर नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच कर रही हैं।