
MADHUBANI:- ज्वेलरी शॉप के लूट की योजना बना रहे 4 अपराधी गिरफ्तार
मधुबनी- 17 जुलाई। ज्वेलरी शॉप के लूट की योजना बनाने के लिए एकत्रित हुए चार अपराधकार्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उक्त जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुषील कुमार ने दी है। उन्होने बताया कि अग्नेयअस्त्र एवं गाड़ियों की बरामदगी भी की गयी है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई 2023 को जयनगर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सह थानाध्यक्ष को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ लोग बेनीपट्टी थानाक्षेत्र के बसैठ स्थित एक ज्वेलरी शॉप को लूटने की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए हैं।
एसडीपीओ जयनगर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी। आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ जयनगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। जिसमें जयनगर,खजौली,कलुआही एवं राजनगर के थानाध्यक्ष एवं नए बैच के कुछ पुलिस अफसरों के साथ ही तकनीकी शाखा के लोग शामिल कर छापेमारी का आदेष दिया। पुलिस टीम ने उक्त स्थल से चार अपराधियों गिरफ्तार कर लिया। इन चारों अपराधियों में सुमन यादव,मो.आरिफ,रवीन्द्र कुमार सिंह एवं नंदकिशोर सिंह शामिल थे। चारों अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि इन चारों में मो.आरिफ पर 14 मामले दर्ज हैं और वह नेपाल जाकर भी डकैती वारदात को अंजाम देता रहा है। चारों अपराधियों के पास से दो देशी पिस्टल,56 जिंदा कारतूस,चार मिसफायर कारतूस, चार मैगजीन,दो स्कार्पियो,एक रेनॉ कार एवं चार पल्सर बाइक बरामद किया गया। गिरफ्तारी से लूट की बड़ी घटना होने से बचा लिया गया है।



