बिहार

MADHUBANI:- जून के अंतिम सप्ताह तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का होगा चुनावः सिदयार्थ

मधुबनी-30 मई। कांग्रेस कमिटी जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनावों को लेकर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों,कार्यसमिति सदस्यों,मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं कांग्रेसजनों की विस्तारित बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला निर्वाची पदाधिकारी हरीश ऐठानी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोडिनेटर सिदयार्थ क्षत्रिय ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष प्रो.शीतलाम्बर झा ने मिथिला के रीतिरिवाजों से निर्वाची पदाधिकारी एवं कोडिनेटर को पाग दुपट्टा एवं फूल का माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निर्वाची पदाधिकारी ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने पूरे देश मे पार्टी का सदस्यता अभियान जोरशोर से डिजिटल एवं फॉरमेट पर बड़ी संख्या में किया गया है, जो 31 मार्च को समाप्त हो गया है। अब संगठनात्मक चुनावों को लेकर मिथिला की धरती मधुबनी में आकर बड़ी खुशी हुई है। तथा बैठक में कांग्रेसजनों की उपस्थिति से काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा बिहार में मधुबनी कांग्रेस कमिटी काफी सक्रीय एवं मजबूत है। सांगठनिक चुनावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी महिना जून के प्रथम सप्ताह तक पंचायत एवं प्रखण्डों को चुनाव करा लिया जाएगा,यह चुनाव दो तरह से होंगे। एक सर्वसम्मति दूसरा चुनावों किया जाएगा। जिसमें देखा जाएगा कि कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रखंड से एक प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखंड अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष एवं 21 कार्यसमिति के सदस्य निर्वाचित होंगे। इसी तरह जून के अंतिम सप्ताह तक जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्षों,कोषाध्यक्ष एवं कार्यसमिति के सदस्यों का चुनाव होगा।

मौके पर अमानुल्लाह खान,ज्योति रमन झा बाबा, कृष्ण कांत झा गुड्डू,मो. सनाउल्लाह,मनोज कुमार मिश्रा,हिमांशू कुमार,विजय कुमार राउत,पावन कुमार यादव,मो शब्बीर अहमद,अकील अंजुम, नलनी रंजन झा,ज्योति झा,मो हासिम,शिवचंद्र झा,उपेंद्र यादव,मीणा देवी कुशवाहा, रामचन्द्र साह,नबेन्द्र झा,अजहर खुर्शीद,सुभाष कुमार झा,सुनील कुमार झा,अनुरंजन सिंह,आनंद कुमार झा,विजय कुमार चोधरी,बबिता चोरसिया,सुनील पासवान, गंगाधर पासवान,सुरेश चंद्र झा रमन,अनिल चन्द्र झा,अशोक प्रसाद,मो रेहान,सुरेन्द्र मिश्रा,ऋषिदेव सिंह,नबल किशोर झा,कालिश चन्द्र झा,दिलीप कुमार झा,लालू प्रसाद यादव मो इंतजार, मो तारिक,प्रफुल्ल चन्द्र झा,आलोक कुमार झा,बिनय कुमार झा,मो सबीर आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button