
MADHUBANI:- जीविका रोजगार मेला सफल, 1000 अभ्यर्थियों का हुआ रजिस्ट्रेशन
मधुबनी- 25 मार्च। लखनौर प्रखण्ड के धरावती पल्स 2 उच्च विद्यालय लखनौर के प्रांगण में दिन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। आयोजन की सुरुआत अंचलाधिकारी विकेश पांडेय,चिकित्सा पदाधिकारी दयाशंकर चोधरी,प्रधानाचार्य सुनील कुमार,जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार,जिला से रौशन प्रकाश एवं ववेक महाजन के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर रोजगार मेले का उदघाटन किया गया। संकुल संघ के प्रतिनिधियो के द्वारा पाग दुप्पट्टा एवं एक गमले का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मेले में 15 कंपनियो के द्वारा 18 से 35 वर्ष के युवक एवं युवतियों के कुल 1022 पंजीकरण किया गया जिसमें 483 युवती एवं 539 युवकों का रजीस्ट्रेशन किया गया। इस मेला के सफल आयोजन हेतु अन्य प्रखंडो से जीविका कर्मियों ने सहयोग दिया। जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 15 विभिन्न सेक्टरों की कंपनियों के द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराएं जायेंगे। इसके लिए झंझरपुर, लखनौर एवं मधेपुर में प्रचार प्रसार किया गया था। इस मेले में दिगम्बर चोधरी,सीमा कुमारी,नवीन कुमार,अरविंद कुमार,विकास कुमार,प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, भवानंद मिश्रा,नीलू कुमारी,सुमित कुमार और सभी कैडरों द्वारा मेले का संचालन किया गया। मंच का संचालन संभुनाथ चोधरी के द्वारा किया गया। इस मेले में 15 कंपनिया आयी थी। जी-4 एस. सिक्योरिटी,एसआईएस,नवभारत फर्टिलाइजर,फनमे,वर्धमान,इकॉम एक्सप्रेस वितरण,शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी प्रा०लि० के प्रतिनिधियों द्वारा आए अभ्यर्थियों का रेजिस्ट्रेशन किया गया। मेले में जीविका का सिक्की मोनी का स्टाल भी लगाया था। जिसमें मेले में आए सभी लोगों के द्वारा खरीदारी किया गया।



