बिहार

MADHUBANI:-जिला उद्योग केंद्र के नव निर्मित भवन का उद्घाटन के बाद बोले मंत्री,कहा-उद्यमी एकत्रित होकर रोजगार हासिल का दिशाबोध प्राप्त करेंगे

मधुबनी-24 दिसंबर। लगभग एक करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से जिला उद्योग केंद्र मधुबनी के नव निर्मित भवन का उद्घाटन शुक्रवार को उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री हुसैन ने कहा कि जिला उद्योग केन्द्र मधुबनी में जिला के उद्यमियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं दी गई हैं। आने वाले दिनों में यहां सभी उद्यमी एकत्रित होकर रोजगार हासिल करने के लिए दिशाबोध प्राप्त किया करेंगे।

मधुबनी जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत 642 चयनित उद्यमियों का भी उन्होंने जिक्र किया। तथा कहा कि इनके लाभुकों को अधिकतम दस लाख रुपए का लाभ प्रदान किया गया है। उनके द्वारा रोजगार के लिए खादी,हैंडलूम और हाडिक्राफ्ट की उपादेयता पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र के नव निर्मित भवन अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं का भी मुआयना किया। तथा निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर मंत्री एवं सभी अतिथियों के द्वारा जिला उद्योग केन्द्र के परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

मौके पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के रामप्रीत पासवान,पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा,बिहार विधान सभा सदस्य अरुण शंकर प्रसाद,एमएलसी घनश्याम ठाकुर,उप विकास आयुक्त विशाल राज,सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार,जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विनोद शंकर सिंह सहित अनेक उद्यमी एवं अधिकारी मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button