
MADHUBANI:-जिप अध्यक्ष के लिए बिन्दु गुलाब बनी महागठबंधन उम्मीदवार
मधुबनी-29 दिसबंर। महागठबंधन ने संयुक्त बैठक कर जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए सर्वानुमति से बिन्दु गुलाब यादव को अपना साझा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बुधवार को हुई बैठक में गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने के संकल्प लिय गया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक भारत भूषण मंडल,भाकपा माले के जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण,माकपा के राजेश मिश्रा,पूर्व विधायक सीताराम यादव,डा.फैयाज अहमद,गुलाब यादव, उमाकांत यादव,रामावतार पासवान,रामाशीष यादव,वरिष्ठ नेता राज कुमार यादव व अन्य थे।
इस दौरान उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए विधायक भारत भूषण मंडल ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 49 झंझारपुर से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य बिंदु गुलाब यादव को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि नव निर्वाचित जिप सदस्य काफ सजग हैं और वे हर हाल में सामाजिक न्याय के पक्ष में ही रहेंगे। ग्राम स्वराज को सशक्त कर गांव एवं गरीब को मुख्य धारा से जोड़ने का काम होगा। वहीं उम्मीदवार बिन्दु गुलाब यादब ने कहा कि सभी के साथ मिलकर जिले का विकास किया जायेगा।
जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगी। इस दौरान प्रो.देवनारायण यादव,छात्र नेता संतोष यादव,डा.दिलीप कुशवाहा,अशोक सिंह,शहजादा मिंटू,इंद्रजीत राय, रामसुदिष्ट यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, चंद्रशेखर झा व अन्य थे।



