
MADHUBANI:- जयनगर के अधिकांष पंचायतों में नल का एक बुंद पानी तक नही हुआ लोगों नसीब
मधुबनी-07 मार्च। इन दिनों मार्च का महिना आतें ही मधुबनी जिले के जयनगर सीमावर्ती क्षेत्रों में पानी का लेयर डाउन होने के कारण जल संकट गहराने लगा है। पानी का लेयर डाउन होने के कारण शुद्ध पानी के लिये त्राहिमाम मचा हुआ है। सरकार के द्वारा सूबे में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए हर घर नल जल योजना की शुरुआत की गई। परंतू पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों के उदासीन रवैये के कारण जयनगर प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में नल जल योजना धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है।
जयनगर प्रखंड के बेलही पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-10 के वार्ड सदस्य पूजा महासेठ समेत अन्य वार्ड के लोगों ने एक हस्ताक्षर युक्त बीडीओ एवं पंचायत राज पदाधिकारी को एक आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग करतें हुए कहा कि पूर्व वार्ड सदस्य,प्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली से नल जल योजना लूटखसोट का पर्याय बन गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने सरकारी राशि का दुरुपयोग कर अपने निजी कार्य में लगा दिया। प्रशासन की उदासीनता के कारण बगैर काम की गुणवत्ता एवं प्रगति देखे टेबल पर एमवी बुक कर दी। वार्ड संख्या- 10 के पुर्व वार्ड सदस्य सोभा देवी पति सुनील साह एवं वार्ड सचिव दिनेश सिंह के द्वारा पैसा निकासी भी कर बंदरबांट कर लिया गया हैं।
हालांकि पूर्व वार्ड सदस्य सोभा देवी ने सभी आरोपों को निराधार बताया। तथा उन्होंने कहा कि नल जल योजना का काम पूरा हो गया था। परंतू सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी के उपयोग से पाईप जहां-तहां कट गया है। जिस कारण पानी लिकेज होने के कारण पानी आपूर्ति ठप है।



