
MADHUBANI:- जनरल स्टोर्स से 87 बोतल शराब बरामद, 1 गिरफ्तार
मधुबनी-11 फरवरी। नगर थाना क्षेत्र के महादेव मंदिर रोड में बीते गुरुवार की रात एक जनरल स्टोर्स की दुकान से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को जब्त किया। इस मामले में दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी को फरार अभियुक्त बनाया गया है। इस संबंध में नगर थाना के एएसआई राजकेश्वर सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमित कुमार को मिले गुप्त सूचना पर नगर थाना के बल के साथ महादेव मंदिर रोड में बिंदेश्वरी प्लाजा के सामने अवस्थित जनरल स्टोर्स में छापेमारी कर दुकान में छुपा कर रखे गए विभिन्न ब्रांड के 87 बोतल अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया।
इस मामले में जनरल स्टोर्स के मालिक पंकज कुमार निवासी सूरतगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पंकज कुमार से पूछताछ में पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को ही चार पेटी शराब महाराजगंज वार्ड नंबर चार निवासी दिलीप साह से खरीदा था। पंकज कुमार के पास से शराब की बिक्री कर इकट्ठा किए 3230 रुपया भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने महाराजगंज वार्ड नंबर चार निवासी दिलीप साह को फरारी अभियुक्त घोषित कर नामजद किया है। पुलिस द्वारा की गई दल में जागेश्वर पासवान,राजा कुमार यादव एवं मोती पासवान चौकीदार शामिल थे।



