बिहार

MADHUBANI:- जन शिकायतों का अधिकारी त्वरित निष्पादन करेंः जिलाधिकारी

मधुबनी- 17 जनवरी। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए हुए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश डीएम ने दिया है। गौरतलब हो कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं। और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं. इस परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को कुल 71 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले है। पंडौल प्रखंड क्षेत्र निवासी विवेक कुमार सिंह के द्वारा नल जल योजना के अनुरक्षण को वेतन नहीं मिलने से संबंधित शिकायत किया गया। मधुबनी भौंआड़ा निवासी सुशीला देवी द्वारा आवेदन दिया की उनके दो बेटे है। परंतु उनके बड़े बेटे के द्वारा उनका देखभाल नहीं किया जाता है। लखनौर प्रखंड निवासी शशि कुमार सिंह व ग्रामवासी द्वारा लखनौर पूर्वी पंचायत को पंचायत भवन परिसर में चलवाने से संबंधित शिकायत किया। झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र निवासी बलदेव मुखिया के द्वारा उनके ग्रामीण दबंगों द्वारा उनके अपने निजी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायत किया। प्रखंड घोघरडीहा निवासी रामेश्वर मंडल के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली में अनियमितता के सम्बन्ध में शिकायत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आए हुए सभी परिवादियों से बारी-बारी से शिकायतें सुनी गई। तथा उनके परिवाद के निवारण हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कई प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में उपविकास आयुक्त दीपेश कुमार,अपर समाहर्ता शैलेश कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button