
बिहार
MADHUBANI:- चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में 20 वर्ष की कारावास
मधुबनी- 25 अप्रैल। पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज एडीजे दिवेश कुमार की अदालत ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में दोषी करार दिए गए मनोज यादव को 20 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से स्पेशल पीपी कुमारी मधु रानी ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। कोर्ट पीड़िता के परिजन को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। आरोपित साहरघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। गांव के ही एक मासूम बच्ची के साथ जबरदस्ती करने का उसपर आरोप था। घटना 17 जुलाई 2022 की रात की है। परिजन ने मनोज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजन का कहना था कि बच्ची रात में सोई थी इसी दौरान आरोपित उसे पास के गाछी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।



