
MADHUBANI:- खेत जोतने के क्रम में पलटी ट्रैक्टर, एक भाई की मौत, एक गंभीर
मधुबनी- 27 नवंबर। मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के डामु पंचायत के चानन गांव में ट्रैक्टर पलटने से 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गया। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों सहोदर भाई बताये जा रहे हैं। खेत जोतने के क्रम में यह हदसा हुआ है। दूसरा जख्मी का ईलाज बासोपट्टी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की बतायी जा रही है। मृत बालक की पहचान बिहारी शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र अनूप शर्मा के रूप में किया गया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है एक भाई ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि जख्मी दूसरा भाई अमन कुमार शर्मा ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर को आड़ी पर चढ़ाने के क्त्रम में ट्रैक्टर पलट गया। जिससे दोनों बालक जख्मी हो गये।
जख्मी हालत में दोनों युवक को बासोपट्टी के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने अनूप कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य जख्मी का ईलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मृतक के गांव पहुंची। परंतू परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार में लगे हुए थे। हालांकि समाज को लोगों ने शव को पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तथा पुलिस को आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इसलिए पुलिस ने पंचनामा पर शव को सौप दिया।



