
MADHUBANI:- क्राइम पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा कार्रवाई के लिए रहे तैयारः एसपी
मधुबनी- 16 फरवरी। जिला समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सुशील कुमार ने एसडीपीओ,इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्षकों के साथ क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में क्राइम पर नियंत्रण रखना एवं शराब तस्करों पर पैनी नजर बनाए रखना पहली प्राथमिकता होना चाहिए है। इस लिए बैठक में मौजुद सभी पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में क्राइम पर नियंत्रण बनाए रखें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। साथी ही आगामी होली पर्व को लेकर शराब तस्कर अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेगा। जिससे पुलिस उसके योजनाओं को नाकाम करें। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार ने कहा कि पुनिस गस्ती अधिक से अधिक करें। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के थानाध्यक्ष विशेष चोकसी बरतें। क्राइम मीटिंग में सदर एसडीपीओ राजीव कुमार,मुख्यालय एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,फुलपरास एसडीपीओ प्रभात शर्मा,सदर इंस्पेक्टर धर्मपाल सहित सभी एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष मौजुद थे।



