
MADHUBANI:- किसानों ने गेहूं की बुआई तेजी की
मधुबनी/बिहार-07 दिसंबर। मधुबनी जिला में गेहूं की बुआई काफी तेजी से चल रहा है। वर्षा अधिक होने के कारण धान की कटाई में विलंब होने से किसान की तत्परता गेहूं की बुआई में तेजी हो गई है। वहीं सरकार की ओर से रजिस्टर्ड किसान को अनुदानित दर पर बीज भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से किसान गेहूं की बुआई कर रहे हैं,जो अधिक से अधिक उत्पादन हो सके।
नाजीरपुर के चर्चित किसान फिरोज आलम ने बताया कि हम लोगों को ससमय खाद नही मिल पा रहा है,जिस कारण गेहूं की खेती में कुछ विलंब होने की आषंका लग रही है।
इजरा के किसान जियाउर रहमान उर्फ कारी,मंजर हुसैन,मो जुनैद,लक्ष्मी साफी,सुरेन्द्र महतो आदि ने बताया कि वर्षा देर तक होने के कारण गेहुं की खेती में विलंब हो रहा है। तब भी हम लोग कोषिष कर रह हैं कि खेती ससमय पर हो जाए। जिसको लेकर सब कामकाज छोड़कर खेती पर ज्यादा समय दे रहे हैं।



