क्राइम

MADHUBANI:- कार्तिक पुर्णिमा पर स्नान करने के दौरान डूबने से दो युवक की मौत

जयनगर,मधुबनी-19 नवंबर।  जयनगर अनुमंडल मुख्यालय में कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर कमला नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से डूबे युवक को नदी से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आनन फानन में परिजनों ने दोनों शव को दाह संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जयनगर कमला नदी में कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर स्नान करने के लिए पुल के उपर से छलांग लगाई। जैसे पानी में गिरा वैसे ही दोनों युवक एक के बाद एक गहरे पानी में पहुंच गया। मृतक को तैरने नहीं होता था। इस लिए दोनों युवक गहरे पानी में डूब गया। दोनों मृतक की पहचान  देवधा थाना क्षेत्र के पिठवाटोल निवासी दिनेश यादव  के 16 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार तथा स्व. राकेश यादव के पुत्र प्रशांत कुमार बताये गये है।मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा मेला एवं नदी में स्नान के लिए व्यवस्था की जाती रहीं थीं। लेकिन इस वर्ष कोविड गाईड लाईन के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था नदारद रहने के कारण डूबने जैसा मामला सामने आया है। प्रशासन के द्वारा गहरे पानी और नदी में लाल पट्टा लगा दिया जाता तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती। मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ होने के बावजूद भारी छोटे बङे वाहनों का आना-जान भी देखने को मिला। जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हुई। 

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button