बिहार

MADHUBANI:- काफी विरोध के बाद एनएच 227 से हटाया गया अतिक्रमण

मधुबनी-27 जून। हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव स्थित अम्बेडकर चोक से महादलित बस्ती तक करीब आधा किलोमीटर में सड़क से अतिक्रमण मुक्त कराकर पुलिस प्रशासन ने एनएच निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। दरअसल वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सीओ सौरभ कुमार के नेतृत्व में हरलाखी थानाध्यक्ष अनोज कुमार व खिरहर थाना समेत साहरघाट थाना की पुलिस बल उमगांव पहुंची। जहां एनएच विभाग के इंजीनियर के मुताबिक एनएच 227 मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान अतिक्रमण खाली कराने पहंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि कड़ी मसक्कत के बाद प्रशासन ने सफलता पूर्वक अतिक्रमण हटा दी। दरअसल कई भूस्वामियों का कहना था कि हमलोगों को किसी भी प्रकार का मुआवजा नही दिया गया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने एनएच विभाग के इंजीनियर पर कई आरोप लगाते हुए हो हंगामा भी की। जंहा थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने अपने सूझ बूझ से लोगों को शांत करायी। भूअर्जन कर्मी पर लोगों ने लाखों रुपए ठगने का भि लगाया आरोप।

वहीं स्थानीय मुन्ना कुमार महतो, लाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी नीतीश कुमार सिंह भूअर्जन कार्यालय मधुबनी में कार्यरत है। जिसने हमलोगों को एनएच विभाग से जमीन और मकान का राशि जल्द दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये का रिश्वत ले चुके है। बाबजूद आज तक एक भी रुपये नही दिया गया है। लोगों ने भूअर्जन कर्मी नीतीश के विरुद्ध उचित जांच के साथ कार्रवाई का मांग भी पदाधिकारी के पास रखा। वहीं सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button