बिहार

MADHUBANI:- कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हेड पोस्ट आफिस का किया घेराव,कहा- मोदी सरकार बेवजह राहुल को कर रही परेशान


मधुबनी-17 जून। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार धरना व प्रदर्षन कर रही है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रो.षीतलांबर झा के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय से द्वारा मोदी सरकार के इशारों पर ईडी द्वारा लगातार चार दिनों से देश के नेता कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी को अपमानित,प्रताड़ित एवं कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने के लिए पूछताछ कर गिरफ्तार करने की कुत्सित प्रयास के खिलाफ अपने कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान हेड पोस्ट आफिस पर सैकड़ों की संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा आज सम्पूर्ण देश मे काँग्रेस पार्टी के जांबाज सिपाहियों ने मोदी सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। मोदी सरकार की यह कार्रवाई अलोकतांत्रिक एवं प्रजातंत्र के खिलाफ है। जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किषोर कुमार झा ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार लोकतंत्र पर हमला कर रही है। मोदी सरकार ने घटिया राजनीति करते हुए राहुल गांधी पर लगातार ईडी के द्वारा कार्रवाई का खेल कर रही है, जिसकी हम कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने विस्तार से हेराल्ड मामले पर लोगों को जानकारी दी। तथा कहा अखबार अजादी आंदोलन के समय मे कांग्रेस के नेताओं में सम्पूर्ण देश मे समाचार प्रसारित करने के उद्देश्य से निर्माण किया था, जो आजादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस पार्टी की सम्पति है यह बात तो बीजेपी के सांसद ने भी न्याय में स्वीकार किया है। श्री झा ने कहा कि 18 तारिक को भी पार्टी जिला में रास्ता रोकेगी। 19 जून को सभी प्रखण्डों में पदयात्रा किया जाएगा फिर 20 जून से 25 जून तक डोर टू डोर कम्पेन चलाने का फैसला लिया गया है। वहीं कांग्रेस नेता मो. अमानुल्लाह खान ने कहा कि राहुल गांधी देष के युवाओं की आवाज है, जिसे मोदी सरकार दबाना चाहती है। यही कारण है कि एक पुराने मामले में राहुल गांधी को बेवजह परेषानी कर रही है। जिसका कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता विरोध करता रहेगा। मौके पर किशोर कुमार झा,मो.अमानुल्लाह खान,मनोज कुमार मिश्र,मो शब्बीर,पवन कुमार यादव,ज्योति झा,गंगाधर पासवान,आकिल अंजुम, जय कुमार,सुभाष कुमार झा ननकू, रामप्रसाद यादव,रामसुन्दर,आनंद कुमार झा,बिनोद कुमार झा,मो रेहान,मो नसरुल्लाह हशन,सुनिल कुमार झा,सुरेश चंद्र झा रमन, कौशल किशोर चोधरी, अब्दुल दययम हासिम,बीरेंद्र झा,रामचन्द्र साह,विजय कुमार राउत,अनुरंजन सिंह,विजय कृष्ण झा, मुकेश कुमार झा पप्पू,मो सबीर नबल किशोर झा,मो शकील अख्तर,विवेकानंद झा,कलिशचंद्र झा कन्हैया,बिपिन कुमार झा,मो.अनीसुर्रहमान,सीतेश पासवान, वकील सदाय,सुरेन्द्र मिश्रा,मीनू पाठक,मुरलीधर झा,मो मंसूर आलम, सुरेन्द्र महतो,राजेन्द्र झा महेंद्र,प्रो इश्तियाक अहमद आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button