
MADHUBANI:- करोड़ों के आभुषण के साथ 8 गिरफ्तार, निगरानी के डर से छिपाकर रखे गए थे आभुषण, चोरो ने कर लिया हाथ साफ, गठित पुलिस टीम ने मामले का किया खुलासा
मधुबनी-27 मार्च। पुलिस अधीक्षक सुषील कुमार के निर्देष पर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने करोड़ों के आभुषण के साथ आठ चोर को गिरफ्तार कर चोरी मामले को खुलासा किया है। नगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गदियानी वार्ड संख्या-05 में बिगत 21 मार्च को सुभाष कुमार प्रसाद पिता लाल बाबू प्रसाद के घर से कड़ोरों रूपये मुल्य के सोने एवं चाँदी के जेबरात निजी और बंधक वाल के साथ-साथ पुश्तैनी जमीन का दस्तावेज अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया था। चोरी की घटना को लेकर सुभाष कुमार प्रसाद ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। नगर थाना पुलिस प्राथमिकी संख्या-98/23 दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी पुलिस दल में नगर थानाध्यक्ष राजा,काण्ड अनुसंधानक शत्रुघ्न कुमार,जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार, रहिका थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार,खजौली थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह,कलुआही थानाध्यक्ष मृतुंजय सिंह एवं तकनीकी कोषांग के सिपाही सुरेश कुमार को शामिल किया गया। छापेमारी टीम ने अधिसुचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अवलोकन कर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उक्त पुलिस टीम ने आठ लोगों के साथ करोड़ो रूपये मुल्य के आभुषण बरामद कर लिया। उक्त जानकारी आयोजित प्रेसवार्ता सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि जिला के कई थानाध्यक्ष के सहयोग से सफलता हासिल हुई है। उन्होने बताया कि करीब एक किलो सोने की जेबरात और पचीस किलो चाँदी के आभुषण पुलिस ने बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि लहेरियागंज वार्ड संख्या-03 निवासी कुन्दन कुमार ठाकुर पिता राम लाल ठाकुर के घर से 329 ग्राम सोने की जेबरात बरामद कर दोनों बाप बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया। गदियानी स्थित साजन कुमार पिता किशोर साफी के घर पानी से भरी टंकी से झोला में 14 किलो 174 ग्राम सोना एवं चाँदी का जेबरात बरामद किया। जहां पुलिस ने साजन कुमार,रोहित कुमार दोनों पिता किशोर साफी एवं किशोर साफी पिता स्व. गंगाधर साफी को भी हिरासत में लिया। वहीं संतोष कुमार ठाकुर पिता बैजनाथ ठाकुर बड़ा बजार के लहेरियागंज स्थित वाट्सन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजित कुमार साहु के किराए के मकान से सोने चुड़ी का कटा हुआ 27 ग्राम बरामद किया और उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। गदियानी स्थित राजा साह उर्फ राजा तेली के घर के सीढ़ी के उपर रखे ट्रंक से 5 किलो 279 ग्राम सोने चांदी की आभुषण बरामदगी के साथ विजय साह पिता स्वर्गीय रामजी साह साकिन राम कृष्ण महाविद्यालय को गिरफ्तार किया। रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित मोनु कुमार पासवान पिता हीरा पासवान के घर से 10 किलो 128 ग्राम सोना एवं चाँदी की जेबरात बरामद किया। साथ ही तदनुसार पप्पू उर्फ इन्द्र कुमार पासवान पिता स्वर्गीय बनारसी पासवान साकिन राजनगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज मंगरौनी रोड एवं मोनु कुमार पासवान पिता हीरा पासवान रहिका के जगत गाँव से गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालुम हो कि विगत 21 मार्च 2023 को लाल बाबू प्रसाद के ज्वेलरी दुकान एवं आवास पर आयकर विभाग के द्वारा छापेमारी की दौरान उनके घर की महिलाओं ने अपने उपयोग एवं गिरवी की रखी हुई जेबरात को आयकर विभाग से छुपाकर दुसरे कमरे में रख दी थी। जिसकी चोरी कर ली गई थी। जिसकी सुचना नगर थाना को लिखित तौर कर दिया गया। एसपी के निर्देष पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। उक्त छापेमारी टीम ने चोरी के साथ के साथ चोरो को गिरफ्तार कर पुरे मामले का खुलासा किया।



