बिहार

MADHUBANI:- कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में

मधुबनी- 09 अगस्त। नेपाल जल अधिग्रहण क्षेत्रों में हुए वर्षा लगातार वर्षा के कारण मंगलवार को जयनगर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कमला नदी के जल स्तर में रात्रि से वृद्धि हो रही है। नदी में जल स्तर में वृद्धि को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। जल स्तर में बढ़ोतरी को लेकर कमला तटबंध के भीतर बसे गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बतादें कि रविवार से लगातार वर्षा के कारण नेपाल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। नेपाल सरकार द्वारा कई इलाकों में बारिश से बाढ़ की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। नेपाल से निकलने वाली अधवारा समूह की कमला नदी के जल स्तर में मंगलवार की सुबह से लगातार वृद्धि होने पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा निगरानी रखी जा रही है। तटबंध के भीतर बसे गांव ईसलामपुर, खैरामाठ,टेढ़ा, डोङवार एवं ब्रह्मोत्तर के लोग अभी से ही भयभीत नजर आ रहे हैं। दोपहर 3रू15 बजे 69 सेमी मापा गया। खतरे के निशान से 20 सेमी उपर एवं लगातार वृद्धि हो रही है। इधर शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 मुकर्री टोल तटबंध के अंदर नदी किनारे बसे मुहल्ला पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। भोला पासवान नामक व्यक्ति के घर के समीप पानी का अधिक दबाव देखा जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि बाढ़ के पानी के कम होने पर कटाव हो सकता है। आप को बता दे कि बीते वर्ष 13 जुलाई 2019 में कमला नदी में आयी थी, प्रलयकारी बाढ़ से कई तटबंध ध्वस्त हो गए थे एवं कई गांवों में बाढ़ से भारी तबाही मची थी। कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया था। दर्जनों लोग बेघर हुए थे। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। खतरे के निशान से 20 सेमी उपर बह रहा है। स्थिति समान्य है एवं विभाग के द्वारा सभी तटबंधों की निगरानी कराई जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button