
MADHUBANI:- एसआई सुप्रीया के नेतृत्व हुई सघन जांच, शराब सेवन के आरोप में 10 गिरफ्तार
मधुबनी- 03 नवंबर। शराब बंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए जयनगर थाना एसआई सुप्रीया कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के वाटरवेज चोक पर चलाएं गए सघन अभियान में शराब का सेवन करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कलुआही थाना क्षेत्र के नरार कोठी चोक निवासी श्रवण राम व फिरन राम, जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना मुहल्ला निवासी सोनू कुमार व श्याम कुमार साह एवं दुल्लीपट्टी गांव निवासी दीपक कुमार सिंह,देवधा थाना क्षेत्र के पीठवा टोला निवासी रोहित कुमार यादव, समस्तीपुर जिले के गुदरी बाजार निवासी राकेश कुमार केसरी, मनोज साह, भगरदही निवासी संजय बिहारी एवं राम नगर वारिश नगर निवासी राकेश कुमार साह शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया सभी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया है।



