
बिहार
MADHUBANI:- ईजरा में आंगनबाड़ी केन्द्रों का समाजिक अंकेक्षण के बाद बोलीं पर्यवेक्षिका स्वाति, कहा- सही तरिके से संचालित हो रहा आंगनबाड़ी केन्द्र
मधुबनी-20 जुलाई। रहिका प्रखंड क्षेत्र के ईजरा पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-81 एवं 82 एवं 78 का निरीक्षण किया। मौके पर पर्यवेक्षिका स्वाति ने बताया कि समय-समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का समाजिक अंकेक्षण किया जाता है। समाजिक अंकेक्षण में देखा जाता है कि बच्चों की सही देख-रेख एवं पढ़ाई के साथ-साथ पोषहार मिल रहा है! साथ ही संचिकाओं की भी जांच की जाती है। उन्होने बताया कि तीनों आंगनबाड़ी केन्द्र सही तरिके से संचालित हो रहा है। मौके पर सेविका तलअत मेहजबी,सेविका राजिया नासरीन एवं सेविका शाहेदा प्रवीन एवं हुमा प्रवीन आदि मौजुद थी।



