
बिहार
MADHUBANI:- ईंट से हमले में महिला की मौत, युवक सहित 5 नामजद
मधुबनी- 17 मई। खुटौना थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार सुबह 50 वर्षीया महिला तंजिला खातून किसी काम से घर से निकली ही थी कि अचानक एक युवक ने उस पर ईंट चला दिया। महिला ईंट लगने से जख्मी होकर गिर गई और बेहोश हो गई। उसे सिर पर गहरी चोट लगी बताया गया। आनन फानन में खुटौना पुलिस ने खुटौना सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए वहां से उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मधुबनी में उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान तंजिला खातून के रूप में हुई है। हमला करने वाले 25 वर्षीय युवक मो. सद्दाम समेत पांच को नामजद किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सद्दाम को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। तथा अन्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। इस हत्याकांड की जड़ में आरोपितों के साथ कुछ दिन पूर्व हुआ झगड़ा बताया जा रहा है।



