
MADHUBANI:- इजरा में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कोरोना के प्रति लोगों को किया जागरूक, बीडीओ ने कहा-देश को बचाने के लिए जरूर लें वैक्सीन
मधुबनी-18 नवंबर। कोरोना वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूक करने एवं वैक्सीन दिलवाने के लिए गुरूवार को मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड क्षेत्र के इजरा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन दिलवाया गया। साथ में मुखिया जाहिदा खातुन,पूर्व मुखिया मोफिजुर रहमान उर्फ मुफ्ती,एहतेसामुल हक,मास्टर मो प्रवेज,एसएमसी प्रमोद कुमार झा,चिकित्सक आशुतोष प्रताव सिंह,स्वास्थ्य प्रबंधक प्रभात रंजन मिश्र,सेविका राजिया नसरीन,तलअत मेहजबी,शाहिदा प्रवीन, अमजद हुसैन,आशा कुंती कुमारी,हेलाल अख्तर एवं मनोज कुमार आदि शामिल थे।
मौके पर बीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हर कोई व्यक्ति को कोरोना का वैक्सीन लेना लाजमी है। उन्होने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने पंचायतों एवं गांवों में वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक करें। ताकि देश से कोरोना को भगाया जा सके।

चिकित्सा पदाधिकारी डा राजेन्द्र महतो ने कहा कि कोरोना टीका लेने से कियी भी तरह क नुकसान शरीर में नही होता है। जबकि हम सभी कोरोना का वैक्सीन नही लेंगे,उस समय तक कोरोना को देश से नही भगा पाएंगे। इस लिए हर कोई व्यक्ति कोरेाना टीका के प्रति जागरूक हों। ताकि कोरेाना को देष भगाया जा सके



