
बिहार
MADHUBANI:- लीची तोड़ने पर स्कुली बच्चों को सरपंच ने निर्वस्त्र व बांधकर पिटा
मधुबनी- 20 मई। जिला के खुटौना प्रखंड स्थित वासुदेवपुर पंचायत के वर्तमान सरपंच सह राजद नेता उपेन्द्र नारायण यादव के पेड़ से महज दो लीची दो स्कूली छात्र ने तोड़ लिया। जिसके बाद सरपंच उपेन्द्र यादव ने दोनों स्कुली बच्चों को ऑन स्पॉट सजा देते हुए रस्सी से बांधा। तथा उसके बाद जमकर स्कुली बच्चें की पिटाई की। उससे भी नही हुआ, तो उन दोनों बच्चों को निर्वस्त्र कर घोरन छत्ता डालकर खूब तड़पाया।
दोनों छात्र का वीडियो बना रहे और देख रहे हैं लोगों से दोनों बच्चों ने बचाने के लिए बार-बार आग्रह किया। सरपंच के खौफ से कोई भी बच्चों को बचाने नहीं पाया। अब सवाल यह उठता है कि कानून को हाथ में लेने वाले सरपंच साहब के ऊपर स्थानीय प्रशासन इस वीडियो को देखकर क्या कदम उठाते हैं। जिसकी चर्चा दिन भर क्षेत्र में होती रही।



