
MADHUBANI:- अवैध खनन पर सख्त होगी कड़ी कार्रवाईः जिलाधिकारी
मधुबनी- 19 अगस्त। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन को लेकर लगातार अभियान चलाए। उन्होंने निर्देश दिया कि खनन, परिवहन एवं उत्पाद विभाग संयुक्त रूप से जाँच अभियान चलाए। अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की समीक्षा के क्रम में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 1 अप्रैल 2023 से 18 अगस्त2023 तक 148 छापेमारी, 12 पर प्राथमिकी 7 गिरफ्तारी, 59 जब्ती एवं 85 लाख 62 हजार की वसूली की गई है। 94 पर नीलाम पत्रवाद की करवाई की जा रही है। वर्तमान में जिले के सभी बालूघाट की बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। बैठक मे डीडीसी विशाल राज,डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरण,जिला खनन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



