
MADHUBANI:- अमृतसर व मुंबई से आने वाली ट्रेन में 2 यात्री हुए नशा खुरानी गिरोह के शिकार
मधुबनी-23 फरवरी। जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात्रि लंबी दूरी के दो ट्रेन से नशा खुरानी गिरोह के शिकार दो लोगों को बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारा गया। घटना के संबंध में जीआरपी रेल ओपी मधुबनी के प्रभारी ओम शंकर कुमार ने बताया कि अमृतसर से आने वाली सरजू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन से पंजाब से आ रहे एक यात्री को बेहोश के अवस्था में ट्रेन में रहने पर रात 11ः30 बजे मैं ट्रेन के यात्रियों द्वारा सूचना देने पर उन्हें ट्रेन से उतारा गया।
ट्रेन यात्री के बेहोश रहने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। उन्हें इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार मुंबई से आने वाली पवन एक्सप्रेस ट्रेन में मुंबई से आ रहे हैं एक यात्री नशा खुरानी गिरोह के शिकार हो गए। जिन्हें रात 1ः30 बजे ट्रेन से उतारा कर बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को सुबह दो नशा पुरानी गिरोह के शिकार दोनों व्यक्तियों को इलाज के बाद होश आने पर उनकी पहचान की गई। तथा उनके परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। सरजू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में पंजाब से आ रहे थे। लगभग 55 वर्षीय श्याम सुंदर महतो को भैया पट्टी बासोपट्टी का निवासी है। वही पवन एक्सप्रेस से आने वाले नशा खुरानी के शिकार लगभग 35 वर्ष मो इरशाद भैरव अस्थान थाना क्षेत्र के राम गांव का निवासी हैं।



