
MADHUBANI:- अपहर्त युवक की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, लदनियां की घटना
मधुबनी- 13 मार्च। लदनियां थाना क्षेत्र के कविलाशा गांव से पद्मा धता जाने वाली सड़क में अपहरण कर युवक की हत्या कर पानी में फेंके जाने की सनसनी खबर प्रकाश में आया है। हत्या की खबर सुनते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों की खबर पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कविलाशा गांव चन्द्रशेखर यादव का 19 वर्षीय पुत्र रमेश यादव उर्फ भुल्ला के रुप में की गई है। मृतक के पेंट जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक की मां आशा देवी के लिखित शिकायत पर केस दर्ज की गई है। केस में गांव के ही जीतन मुखिया,राम किसुन मुखिया एवं उनके भाई विसुन मुखिया को नामजद बनाया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार 11 मार्च 022 शुक्रवार की रात मेरा पुत्र मृतक रमेश यादव उर्फ भुल्ला खाना खा रहा था।इसी बीच गांव के जीतन मुखिया आया और मेरे पुत्र को अपने साथ देवनारायण मुखिया के उनकी बेटी की शादी देखने के लिए ले गया।
जब रात में घर वापस नहीं लौटा तो शनिवार की सुबह जीतन मुखिया के घर अपनी पुत्र के सम्बंध में पूछताछ किया। उन्होंने बताया रात ही मृतक रमेश को गांव के ही रामकिसन मुखिया एवं भाई विसुन मुखिया अपने साथ ले गया। इसकी सूचना हमने अपनी सगे सम्बन्धी को दिया। खोजबीन करने लगे। कोई अतापता नहीं चला।
रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे ग्रामीणों बताया कि कविलाशा से पद्मा धता जाने वाली सड़क में झटही पोखरा से आगे पुलिया के पास पानी से भरा गड्ढे में एक युवक को हत्या कर फेंक दिया है। घटना की सूचना लदनियां थाना को देकर मौके पर पहुंचकर पानी में फेंका तो शव की पहचान मेरे पुत्र रमेश यादव उर्फ भुल्ला के रूप में की गई।
आवेदिका के अनुसार रामकिसन मुखिया एवं विसुन मुखिया से पूर्व से रंजिश था। वे लोग मेरे पुत्र को हत्या करने की बार बार धमकी देते थे। मेरे पुत्र रमेश यादव उर्फ भुल्ला को अपहरण कर हत्या सभी नामजद ने ही किया है।
आवेदिका आशा देवी ने बताया कि मेरी पति चन्द्रशेखर यादव सिल्लीगुड़ी में गाड़ी चालक,पुत्र अमलेश यादव राशन दुकान एवं राजेश यादव रसोइया का काम करता है । मृतक रमेश पांचवीं पास है जो दिल्ली में जीन्स निर्माण कम्पनी में काम करता था। बीमार रहने से करीब दो माह से घर पर इलाज करवा रहा था।
क्या कहते हैं एसएचओ—
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्जकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपी के गिरप्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई पता चलेगा।



