बिहार

MADHUBANI:- अतिक्रमण हटाने के नाम पर छीना जा रहा रोजगारः राजेन्द्र

मधुबनी- 22 नवंबर। जिला फटपाथ विक्रेता रोजी-रोटी मजदुर युनियन के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सहित दस फटपाथ विक्रेताओं ने एक लिखित आवेदन जिलाधिकारी मधुबनी को दिया है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर निगम के प्रधान सचिव,नासबी कार्यालय पटना एवं नगर निगम मधुबनी के आयुक्त को दिया है। इधर जिला फटपाथ विक्रेता रोजी-रोटी मजदुर युनियन के महासचिव राजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि आये दिन प्रशासन  द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर रोजगार छीना जा रहा है। जिससे फुटपाथ विक्रेताओं का परिवार भुखमरी के षिकार हो रहे हैं।

उन्होने कहा है कि प्रशासन-सरकार राष्ट्रीय नीति कानुन का अवहेलना किर रहा है। नियम के तहत सभी फुटपाथ दुकानदारों को हटाने से पूर्व जगह दिया जाना चाहिए। परंतू वैसा कुछ भी नही किया जा रहा है। जबकि वर्षो से शहर में 16 स्थानों पर वेन्डींग जोन निर्माण करने का प्रस्ताव पारित है। उस बिन्दु पर प्रशासन ध्यान नही दे पा रहा है। 15 नवंबर को एक दर्जन से अधिक फुटपाथ दुकानदारों को अपराधियों की तरह प्रषासन द्वारा बल का प्रयोग कर जुर्माना वसुला गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में तीन जगहों पर वेन्डींग जोन का बोर्ड लगाकर खानापुर्ति कर लोगों में भ्रम पैदा करने का काम किया। सच्चाई यह है कि आजतक किसी भी जगह का नही एन.ओ.सी लिया गया और नही प्राक्कलन तैयार करवाकर सरकार को भेजा गया है।

श्री प्रसाद ने कहा कि मधुबनी के फुटपाथ दुकानदारों में 98 प्रतिषत अतिपिछड़ा, पिछड़ा, महादलित वर्ग के लोग है, जो अपना एवं अपने परिवार का जीवनयापन फुटपाथ दुकान से चलाते हैं। उन्होने सरकार एवं प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि फुटपाथ दुकानदारों को हटाने से पूर्व व्यवसाय योग्य जगह उपलब्ध कराये।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button