
MADHUBANI:- अगस्त माह तक मधुबनी जिले में टीबी के 380 मरीज मिले
मधुबनी- 06 सितंबर। जिले को यक्ष्मा रोग (टीबी) मुक्त बनाने के लिए सदर अस्पताल के एएनएम सभागार में एनटीईपी (नेशनल ट्यूबक्यूलोसिस एलिमिनेशन कार्यक्रम) के अंतर्गत निक्षय पोषण राशि डीबीटी एवं टीबी नोटिफिकेशन के संबंध में जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के यक्ष्मा कार्यालय के एसीएमओ,सीडीओ सहित सभी कर्मी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान सीडीओ डॉ. जीएम ठाकुर ने निर्देश दिया कि निक्षय पोषण योजना के तहत राज्य स्तर से फंड का आवंटन किया गया है, जिसके तहत पात्र लाभार्थी तथा डॉक्टरों का भुगतान में तेजी लाई जाए। जिसके तहत अगस्त माह से अब तक जिले के 36 डॉक्टरों के द्वारा 1099 टीबी के मरीजों का सूचना देने के लिए भुगतान किया गया है वहीं जिले के 3264 मरीजों का भुगतान किया गया है। सीडीओ ने बताया टीबी के कंफर्म मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों का गृहभ्रमण कर आईएनएच की गोली सुनिश्चित की जाए. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राइवेट एवं पब्लिक प्लेस से टी.बी.मरीज का नोटिफिकेशन किया जा रहा है।
मरीज का नोटिफिकेशन करते हुए बैंक खाता विवरणी, डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और आधार डिटेल सम्बंधित स्वास्थ्य केंद्र के एसटीएसध्एसटीएलएस को उपलब्ध करावें। प्राइवेट डॉक्टर को मरीज के नोटिफिकेशन पर 500 रु एवं आउटकम पर भी 500 रु.देने का प्रावधान है। एमडीआर मरीजों को मिलने वाली राशि का लक्ष्य के अनुसार भुगतान किया जाए। प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समन्वय कर गृह भ्रमण टीमों के सदस्यो को सभी पंजीकृत टीबी रोगियों का घर भ्रमण कर संपर्क में रहने वाले पांच वर्ष तक के बच्चों एवं वयस्कों में टीबी की स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया गया तथा योग्य बच्चों की लाइन लिस्टिंग करवाने का निर्देश दिया गया। जिले मे प्राइवेट क्लिनिक के साथ काम करने वाली संस्था डॉक्टर फॉर यू को निर्देश दिया गया कि उनके द्वारा नोटिफिकेशन किए गए यक्ष्मा मरीजों का डाक्यूमेंट्स समय से ऑफिस को उपलब्ध कराये जाएं। जिससे वैलीडेशन कर डीबीटी निक्षय पोषण राशि के भुगतान में विलम्ब नहीं हो। साथ हीं कहा कि मरीज का घर विजिट किया जाए और उसमें तेजी लायी जाए। सभी एसटीएसध्एसटीएलएस को निर्देश दिया गया कि दवा खा रहे मरीज का घर उपलब्ध कराये गए दोपहिया वाहन से विजिट करें।



