बिहार

MADHUBANI:- बिन बारिश वार्ड 14 में जलजमाव से जीना मुहाल, मच्छरों के आतंक से शहरवासी बेहाल

मधुबनी- 07 अप्रैल। बिन बारिश नगर निगम के वार्ड संख्या-14 के माल कचहरी रोड के आसपास लोग जलजमाव झेल रहे है। आधा अधूरा और जर्जर नाला से जलनिकासी अवरूद्ध रहता है। जिससे बिन बारिश जलजमाव की समस्या बनी रहती है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विजय घनश्याम ने बताया कि बारिश के दिनों में इस वार्ड में जलजमाव से लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल होता है। बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि गोशाला मोहल्ला में महीनों तक जलजमाव की समस्या बनी है। वहीं पंडित विनोदानंद झा कॉलोनी में जलजमाव की समस्या बनी रहती है। वार्ड संख्या-09 के संतुनगर से अनंत वाटिका जाने वाली सड़क पर जलजमाव की शिकायत दूर नहीं हो रही है। लगातार जलजमाव से मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

मधुबनी शहर की बजबजाती नालियां जलजमाव की समस्या को बढा दिया है। जाम नाला की सफाई नियमित रूप से नहीं होना निगम की कार्यशैली को दर्शाता है। मधुबनी शहर के कीर्तन भवन सड़क पर नाला का पानी सड़क फैला रहता है। वहीं, मालगोदाम सड़क को कचरा डंपिंग बना दिया गया है। वहीं, शहर के पं. विनोदानंद झा कॉलोनी के प्रो. शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि विनोदानंद झा कॉलोनी में जलजमाव को दूर करने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है। नगर निगम की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शहर के संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि शहर में ब्लैक स्पॉट की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। भौआड़ा पुरानी दुर्गा मंदिर से महज 50 मीटर की दूरी पर ब्लैक स्पॉट से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ गई है। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में नाला की सफाई, कचरा उठाव और जलनिकास में किसी प्रकार की उदासीनता पर समुचित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button