
MADHUBANI: गैर मजरूआ आम खेसरा 570 की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ करेंगे आंदोलन
मधुबनी- 01 मार्च। मधुबनी रेलवे स्टेशन चौंक स्थित हनुमान मंदिर के पश्चिम गैर मजरूआ आम खेसरा 570 की जमीन पर अतिक्रमण खाली कराया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार आंदोलन शुरु किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए भू-स्वामी संघर्ष समिति के अध्यक्ष इं. गौरीशंकर यादव ने कहा कि बिहार सरकार गैर मजरूआ आम जमीन को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी अवैध कब्जाधारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। शासन-प्रशासन को स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के सामने खेसरा 570 की जमीन की मापी कराकर संरक्षित करना चाहिए। प्रशासन को अतिक्रमण करने वालों को चिन्हित कर समुचित कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेसरा 570 की जमीन की रहिका अंचल कार्यालय के देखरेख में सीमांकन किया जाना चाहिए। सालों से शहर
में गैर मजरूआ आम की जमीन को भरकर जमीन का स्वरूप बदलने का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर के भौआडा हाट सहित अन्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर सरकारी योजनाओं को लागू करना चाहिए।



