
MADHUBANI:- शातिर बाइक चोर भोजपंडौल निवासी सुनील यादव बाइक चोरी करते रंगे हाथों धराया, अस्पतालों के आसपास चोरी वारदात को देता था अंजाम
मधुबनी- 09 मार्च। नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा स्थित क्रिब्स अस्पताल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक शातिर बाइक चोर को चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद आक्रोशित भीड़ ने पहले चोर की जमकर धुनाई की, फिर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी भोजपरोल निवासी सुनील यादव के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुनील काफी समय से बाईक चोरी में सक्रिय था और उसने कई वाहनों की चोरी की बात स्वीकार की है।
बताया जा रहा है कि वे ज्यादातर अस्पतालों के आसपास बाईक चोरी वारदात को अंजाम दिया करता था। वहीं वह अस्पतालों के अलावा अन्य व्यस्त इलाकों में रहकर रेकी करता था और मौका मिलते ही वाहनों पर हाथ साफ कर देता था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। उसने अब तक की गई चोरियों के बारे में कई अहम सुराग दिए हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस अन्य चोरी की गयी बाइक बरामद करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करेगी।



