
MADHUBANI: पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों को पेट्रोल पंप पर दी जाती है प्राथमिकता
मधुबनी- 23 मार्च। एक ओर घरेलू गैस को लेकर लोग परेशान है, तो वही घरेलू गैस की कालाबाजारी हो रही है। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने 38 धावादल बनाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चला रही है।

वहीं दुसरी ओर मध्य पूर्व क्षेत्र में हो रहे युद्ध के बीच पेट्रोल पंप संचालक अपने कर्मियों के माध्यम से पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों को भारी मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध करा रही है। सोमवार की दोपहर सूड़ी स्कूल स्थित मिथिला ओटो सर्विस पेट्रोल पंप पर बाइक सवार लंबी कतार में खड़े थे, लेकिन कालाबाजारी करने वालों भारी मात्रा में पंप कर्मी द्वारा पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा था। जिसका बाइक चालकों द्वारा विरोध करने पर आनन फानन में कालाबाजारी करने वालों पेट्रोल देकर भगाया गया। उसके बाद बाइक चालकों को पेट्रोल दिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त पेट्रोल पंप पर हमेशा कालाबाजारी करने वालों को बड़े-बड़े गेलन में पेट्रोल देने में प्राथमिकता दी जाती है। जिससे प्रतीत होता है कि पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों को पेट्रोल पंप के द्वारा कही न कही संरक्षण दिया जाता है।



