
बिहार
MADHUBANI:- गुटखा नही देने पर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या
मधुबनी- 23 नवंबर। गुटखा नहीं देने पर एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दिया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के खोजुरी लवटोली की है। मृतक की पहचान राजेश सहनी के रूप में हुई है। मृतक के भाभी ने बताया कि हमारे देवर किराना दुकान करते हैं। देर शाम गांव के ही हरि कुमार हमारे देवर से उधार गुटका मांग रहा था। जहां उधार गुटखा नहीं देने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थ पर पहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मधुबनी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इधर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



