बिहार

MADHUBANI: सरेआम होता जिस्म का सौदा, देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं का अड्डा बना मधुबनी स्टेशन चौक

मधुबनी- 09 मार्च। शहर में जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है।इस धंधे में संलिप्त एक दर्जन से अधिक महिलाएं शहर के स्टेशन चौक को अड्डा बना लिया हैं। इसमें कई कम उम्र की लड़कियों को होने की आशंका है। सुबह से ही धंधेबाज महिलाएं स्टेशन चौक पर खुलेआम अपने शिकार का इंतजार करती है। फिर इनके जाल में फंसने वालों के साथ निकल जाती है। देह व्यापार में संलिप्त महिलाएं स्टेशन चौक स्थित कई होटल और भाड़े के कमरे में देह व्यापार को बढावा देती है। जानकारी के अनुसार होटल संचालक इन महिलाओं को संरक्षण देते है।

वहीं, प्राइवेट बस स्टैंड परिसर स्थित चाय-नाश्ता दुकान की आड़ में देह व्यापार को अंजाम देती है। प्राइवेट बस स्टैंड परिसर स्थित कई झोपड़ी देह व्यापार के साथ शराब का धंधा आम बात हो गई है। जिससे यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।सूत्रों का माने तो इस गंदा खेल की पुलिस को जानकारी होने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।जिस्मफरोशी में संलिप्त महिलाओं को कई पुरुषों के संपर्क में आने से जानलेवा रोग एचआइवी के प्रसार की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। इन महिलाओं के संपर्क में आने वाले अधिकांश लोग नशा का शिकार होते है। दूरदराज से शहर व जिला लौटने वाले लोगों में एचआइवी संक्रमण की आशंका होती है। इन महिलाओं व इनके संपर्क में आने वाले पुरुषों का मेडिकल जांच पर संशय बना होता है। जिससे इसके चपेट में आने वालों पर जान का खतरा बना होता है। देह व्यापार पर रोकथाम के लिए टोल फ्री नंबर 181 पर काल किया जा सकता है। काल पर शिकायत मिलने पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button