
MADHUBANI:- फुलपरास में धूमधाम से चैती दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की बनी रूपरेखा
होलिका दहन के दिन होगा मटकोर (मंगलमिट्टी) अनुष्ठान, देवी भागवत कथा पारायण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन का निर्णय
मधुबनी- 16 फरवरी। चैती दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर फुलपरास स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा समिति की बैठक खोजेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूजा के 10वीं साल पर काफी धूमधाम के साथ चैती दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में राजद नेता सह दी रहिका सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक मधुबनी के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि इस वर्ष देवी दुर्गा का मटकोर (मंगलमिट्टी) होलिका दहन के दिन किया जाएगा। पूजा पर देवी भागवत कथा पारायण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। लोगो का कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति के लिए चैती दुर्गा पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जाता रहा है। आपसी सहयोग और प्रेमपूर्ण वातावरण में पूजा का आयोजन होता है।
बैठक में वार्ड पार्षद मिट्ठू कामत, प्रदीप यादव, भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष धनवीर यादव, लोजपा नेता संतोष पासवान, घूरण विश्वास, रामनारायण मिश्र, जशो पासवान, जीवछ साह, सुदम्बर कामत, सकल पासवान,लाल ठाकुर,अर्जुन राउत, ललित पासवान, भोला ठाकुर, बिमल ठाकुर, संजीत राम, श्याम यादव, बजरंगी कामत, तेजनारायण साह,नरेंद्र तिवारी,अमरनाथ यादव, अमित रंजन, सुभाष यादव, नंदेस्वर यादव, बिरेंद्र यादव, आमोद कुमार, देवेंद्र यादव, बिंदेश्वर यादव,शिवलाल राम, महेश यादव, रवि साफी, रामकुमार ठाकुर राम विलास यादव, कौशल यादव, गोसाई पंडित, नवानी पंडित, दिलीप राउत, मनोहर कामत, निरंजन कुमार मोनू, रणवीर, पैक्स अध्यक्ष महेश्वर यादव, विजय कुमार, संतोष कुमार, सुशील,महेश,पप्पू यादव, रामेश्वर यादव, योग लाल यादव, रामचंद्र यादव, मनटुन यादव, लालेश्वर पासवान, ओम प्रकाश साह, महादेव ठाकुर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



