
MADHUBANI: आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी संघ का 1 अप्रैल को काला दिवस और 2 अप्रैल को प्रदर्शन
मधुबनी- 31 मार्च। बिहार लोकल बॉडिज इम्पलाईज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मधुबनी नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 01 अप्रैल को काला दिवस मनाई जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के महामंत्री बबलू राम ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया है। 02 अप्रैल को मधुबनी नगर निगम सहित सभी निकायों पर प्रदर्शन, 12 अप्रैल को मांग दिवस जिला एवं अनुमंडल कार्यालयों पर प्रदर्शन, 13 अप्रैल तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मांगों में दैनिक, आउटसोर्स कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन के अनुरूप वेतन का भुगतान, अनुकम्पा के आधार पर लंबित नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से किया जाए। सेवा अवधि में मृत्यु होने पर आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने, निकाय कर्मियों को सरकारी कर्मियों के समान एसीपी, एमएसीपी, सातवें वेतन आयोग का लाभ, पेंशन नियमावली 2016 एवं संबंधित प्रावधानों के अनुरूप आजीवन पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य शामिल है। उन्होंने कहा कि निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान विलंब से किया जाता है।



