
MADHUBANI:- आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने लगाया काला बिल्ला, कल करेंगे धरना-प्रदर्शन
मधुबनी- 01 अप्रैल। नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के सफाई कर्मियों ने छह सूत्री मांगें के समर्थन में 1 अप्रैल को काला बिल्ला लगाकर विरोध जतातै हुए काम किया। इसके बाद आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ की बैठक में आगे की आंदोलन की रुपरेखा पर चर्चा की गई।
संघ के महामंत्री बबलू राम ने कहा कि मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत 02 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय सहित जिले के सभी निकायों पर प्रदर्शन किया जाएगा।12 अप्रैल को निगम पदाधिकारी को मांग पत्र सोंपा जाएगा। मांग पूरा नहीं होने पर 13 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार लोकल बॉडिज इम्पलाईज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 6 सूत्री मांगों में दैनिक,आउटसोर्स कर्मियों को समान काम के लिए समान वेतन के अनुरूप वेतन का भुगतान, अनुकम्पा के आधार पर लंबित नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से किया जाए।
सेवा अवधि में मृत्यु होने पर आश्रितों को नियुक्ति प्रदान करने,निकाय कर्मियों को सरकारी कर्मियों के समान एसीपी,एमएसीपी,सातवें वेतन आयोग का लाभ, पेंशन नियमावली 2016 एवं संबंधित प्रावधानों के अनुरूप आजीवन पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित अन्य शामिल है। नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों के वेतन का भुगतान विलंब से किया जाता है।



