बिहार

MADHUBANI: गैर मजरूआ आम और खास जमीन पर मिट्टी भराई पर लगी रोक, दबंगों में हडकंप

रात के अंधेरे में मिट्टी भराने की स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी व सदर एसडीओ से की गई थी शिकायत

मधुबनी- 19 फरवरी। शहर के स्टेशन चौक स्थित खेसरा संख्या 570 व 571 की करीब एक बीघा जमीन पर मिट्टी भराई कार्य पर रहिका अंचल कार्यालय द्वारा तत्काल रोक लगा दिया गया है। बता दें कि कुछ दंबगो द्वारा पिछले कई दिनों से उक्त जमीन पर रात के अंधेरे में मिट्टी भराई कार्य कराने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी व सदर एसडीओ से की गई थी। सदर एसडीओ नै त्वरित कार्रवाई करते हुए मिट्टी भराई कार्य पर रोक लगा दिया है। बतादें कि करीब आठ माह पूर्व भी इस जमीन पर मिट्टी भराई कार्य शुरू किया गया था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सदर एसडीओ ने रहिका अंचल अधिकारी से जांच प्रतिवेदन की मांग की गई थी। जांच प्रतिवेदन में अंचल अधिकारी ने खेसरा संख्या 570 व 571 को गैर मजरूआ आम तथा गैर मजरूवा खास का उल्लेख करते हुए तत्काल जमीन की मिट्टी भराई पर रोक लगाने का निर्देश पर दिया गया था। जिससे मिट्टी भराई कार्य बंद हो गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खेसरा संख्या 570 व 571 की जमीन पर एक दबंग द्वारा लगातार मिट्टी भराया जाता है। डिससे यहां के लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा। दोनों खेसरा की जमीन के चारों ओर घर, दुकान व मकान होने के चलते मिट्टी भराई का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जाता रहा है। बता दें कि खेसरा 571 एक बीघा 2 कट्ठा 10 धुर जमीन नगर निगम की सूची में शामिल है। इस जमीन को नगर निगम अपनी मानती हैं। जबकि पुराना खतियान में खेसरा 570 एक बीघा 13 कट्ठा जमीन गैर मजरूआ आम बताई गई है। रहिका अंचल अधिकारी ने बताया कि खेसरा संख्या 570 व 571 की जमीन पर मिट्टी भराई की शिकायत मिलने के साथ ही तुरंत कार्रवाई करते हुऎ मिट्टी भराई पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी मिट्टी भराई की शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button