
MADHUBANI: फुलपरास में माता दुर्गा की जयकारे के बीच संपन्न हुआ मटकोर अनुष्ठान, श्रद्धालुओं में खुशी
मधुबनी- 03 मार्च। चैती दुर्गा पूजा को लेकर माता दुर्गा की मटकोर अनुष्ठान आयोजित किया गया। इसके लिए फुलपरास चैती दुर्गा पूजा मंदिर से मटकोर (मंगलमाटी) के लिए जजमान दी रहिका सेंट्रल को ऑपरेटीव बैंक मधुबनी के पूर्व अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद यादव के नेतृत्व में पंडितों व श्रद्धालुओं का दल माता की जयकारा लगाते हुए महावीर मंदिर, बाबा ब्रह्म स्थान फुलेश्वर, बाबा मंदिर, काली मंदिर, सल्हेश बाबा मंदिर से राम जानकी मंदिर का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचा। ब्रह्मबाबा स्थान पोखरा में माता दुर्गा की वैद्धिक पद्धति से पं. भगवानजी झा द्वारा मटकोर अनुष्ठान किया गया। बता दें कि चैती दुर्गा पूजा के लिए माता दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं के निर्माण के लिए मटकोर अनुष्ठान किया जाता है।
मटकोर अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के अलावा चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण साह, सचिव खोजेंद्र जी, घूरन बिश्वास, भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष धनवीर यादव, मुख्य पार्षद धर्मेंद्र साह, वार्ड पार्षद मिट्ठू कामत, प्रदीप कुमार यादव, सुरेंद्र ठाकुर, रमण राय, महेश यादव, पूर्व मुखिया चंद्रमोहन यादव, पूर्व प्रमुख देवकृष्ण यादव, नथुनी राम, लोजपा नेता संतोष पासवान, अमित रंजन, पैक्स अध्यक्ष सबूरी झा, विजय यादव, रमेश यादव अमोद यादव, जीवछ साह, मुन्ना साह, जशो पासवान, सकल पासवान, बीरेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, संजीत राम, संतोष यादव, कृष्णा यादव, लाल मुनि यादव, नरेंद्र तिवारी, बिमल ठाकुर, शुभंकर कामत, अशोक भगत, लाल ठाकुर, बजरंगी कामत, मनोहर कामत, दिलीप राउत, तेज नारायण साह, सुभाष यादव, संदीप, ओम प्रकाश, संतोष कुमार, श्याम यादव, मंटू यादव, रवि साफी, पुतुर राऊत, बटऊ साह, योगेंद्र यादव सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



